{"_id":"5717c3244f1c1b9c798b4851","slug":"tractor-bike-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, तीन जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठियाड़ी में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार तलमेहड़ा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में मंगलवार देर शाम को यह हादसा हुआ। इसमें 30 वर्षीय विकास पुत्र मेहर चंद निवासी चौली रक्कड़ कांगड़ा, उसका बेटा 4 वर्षीय अविनाश तथा रावत पुत्र तिलक राज निवासी चौली रक्कड़ कांगड़ा जख्मी हो गए। रावत की गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। अंब के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि एक घायल को ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।