{"_id":"577fe6734f1c1be6567fb6f5","slug":"three-tracter-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथू में अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथू में अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टर जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में अवैध खनन माफिया के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। इसी के तहत पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथू में दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। कई ट्रैक्टर व टिप्पर चालक पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग गए। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन कर रेत ले जा रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया। इसके अलावा माइनिंग विभाग ने एक ट्रैक्टर चालक से 7500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है।
विज्ञापन
जिला के कई स्थानों पर अवैध खनन का गोरखधंधा जारी है। हालत ऐसी है कि खनन विभाग इस पर शिकंजा कस पाने में पूरी तरह नाकाम रहा है। अब तक पुलिस प्रशासन ने ही इस कारोबार को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। इसके तहत हरोली, बंगाणा और अंब में पुलिस की ओर से कार्रवाई कर चालान काटे गए हैं, लेकिन इस पर कार्रवाई करने में खनन विभाग पूरी तरह गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
जिला में कई खड्डों को मशीनरी से छलनी कर दिया गया है। उधर, टाहलीवाल चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाथू में अवैध खनन कर रेत ले जा रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन