फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   thief

लैपटॉप चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 12 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
thief

विज्ञापन
ऊना। स्थानीय बस अड्डे एवं आसपास के क्षेत्रों में सिलसिलेवार पर्स एवं बैग चोरी करने के मामलों में पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों के पास चोरी का एक लैपटॉप एवं एक सोने की बाली बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार निवासी अमरोह एवं राजकुमार भीखा मार्केट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को गांव बरनोह में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने ऊना की तरफ आ रही एक बाइक को रोका। चैकिंग के दौरान पुलिस ने विजय कुमार एवं राजकुमार के पास से एक लैपटॉप व दो मोबाइल बरामद किए, जो कि बस में रखे बैग से चोरी किए हुए थे। नाके की टीम का नेतृत्व कर रहे एसआईयू के इंचार्ज हाशिम अली व हैड कांस्टेबल रणधीर सिंह दोनों को गिरफ्तार कर ऊना थाने लेकर आए, जहां दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान युवकों ने माना कि उन्होंने ही बस से बैग चोरी किए थे। पिछले एक माह के भीतर बस अड्डे एवं मुख्यालय के आसपास आधा दर्जन के करीब महिलाओं एवं पुरुषों के पर्स चोरी हुए हैं। इसको लेकर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है। उधर, एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed