फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft on sweets shop

दुकान के ताले टूटे, हजारों की चोरी

Sun, 11 Sep 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/थानाकलां
ब्यूरो/अमर उजाला/थानाकलां Updated Sun, 11 Sep 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
theft on sweets shop
thief

क्षेत्र के स्थानीय चौक पर शातिर चोरों ने हलवाई की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। देर रात हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, चोर दुकान की एक बड़ी इमरजेंसी लाइट भी अपने साथ ले गए हैं। वहीं, अन्य सामान को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। बंगाणा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राणा स्वीट शॉप के मालिक अंकित राणा शनिवार को रोजाना की भांति दस बजे दुकान को ताला लगा कर घर चले गए। बताया जा रहा है कि रात के एक बजे तक थानाकलां चौक पर पुलिस का नाका लगा रहा।
विज्ञापन


उसके बाद दो बजे अज्ञात लोगों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर 47 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। सुबह पांच बजे दुकानदार ने दुकान खोली तो पाया कि काउंटर का ताला टूटा हुआ था एवं नकद राशि गायब थी। राणा ने तुरंत इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने छह बजे मौके पर पहुंचकर कार्रवाई आरंभ कर दी। दुकान मालिक ने आशंका जताई कि चोरी में उनके करीबी लोगों का ही हाथ हो सकता है क्योंकि जिस स्थान पर राशि रखी गई थी, उसकी जानकारी अन्य व्यक्ति को होना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले भी दुकानदार के गांव ककराणा में तीन भाइयों के घरों के ताले तोड़कर नकद राशि लूट ली गई थी। लोगों ने एसपी से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, बंगाणा थाना के एएसआई जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed