{"_id":"57b713f74f1c1b73156eaeb8","slug":"theft-in-saasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासण में घर से हजारों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सासण में घर से हजारों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/लठियाणी
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव सासण में अज्ञात शातिरों ने एक बुजुर्ग महिला के घर हजारों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पीड़ित महिला की 20 हजार की नकदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सासण निवासी बुजुर्ग महिला रामप्यारी वीरवार रात अपने घर पर खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात को घर में तोड़फोड़ की आवाज आने लगी। जब उसने उठकर देखा तो कुछ लोग घर में चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने जब विरोध किया तो शातिरों ने महिला के साथ मारपीट भी की। लेकिन, जब तक महिला हो हल्ला करती तब तक शातिर घर से 20 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार होने में सफल हो चुके थे। बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती है और इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरी करने में सफल रहे। शातिरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। उधर, एसएचओ बंगाणा प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन