{"_id":"58f0d9aa4f1c1b791ecf805a","slug":"theft-in-nangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से उड़ाई 18 हजार की नकदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से उड़ाई 18 हजार की नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
बीबीएमबी की सरकारी कालोनी के ओ ब्लॉक के मकान में चोर नकदी, कपड़े और सोने के आभूषण चोरी कर मौके से फरार हो गए। घर के मालिक अशोक कुमार का कहना है कि वह 12 अप्रैल को अपने परिवार सहित हिमाचल के बिलासपुर जिले में किसी समारोह में गए हुए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को जब वह दोपहर बाद घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर घर की रसोई से गैस का भरा हुआ सिलेंडर, घर में नलों में लगी पीतल की चार टूटियां, कपड़े, एक जोड़ी सोने के टॉप्स समेत 18 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए हैं। उधर, नंगल थाना प्रभारी इंसपेक्टर पवन कुमार का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन