{"_id":"577516154f1c1b454879b270","slug":"theft-in-bathu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथू में घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथू में घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बाथू में चोरों ने एक घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर घर से कीमती सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर भी हाथ साफ कर गए हैं। घटना देर रात उस समय हुई जब सारा परिवार घर के आंगन में सो रहा था। जब तक पारिवारिक सदस्यों को घटना का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। शातिरों ने घर से करीब डेढ़ लाख के सोने के जेवरातों सहित 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बाथू निवासी कुशल कुमार और उनका परिवार अपने घर के आंगन में सोया हुआ था। सुबह करीब 3 बजे जब कुशल कुमार अपने घर के दरवाजे को खोलने लगा तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इस पर उसे शक हुआ। जब दरवाजा खोला तो घर के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
मकान के पीछे की खिड़की भी टूटी हुई थी। घर के अंदर से बीस हजार की नकदी, 4 सोने की अंगुठियां, 1 सोने की चेन सहित अन्य कीमती सामान घर से गायब था। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन