फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft at house, ornaments and cash are taken away

घर की खिड़की तोड़ उड़ाई नकदी-गहने

Fri, 03 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा Updated Fri, 03 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
theft at house, ornaments and cash are taken away
बेखौफ हुए चोर

उपमंडल बंगाणा के हटली बैरी में चोरों ने घर में सेंधमारी कर कीमती आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर डाला। वारदात में पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात हुई घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


चोरों ने घर की खिड़की तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सीमा देवी निवासी हटली बैरी ने बताया कि वीरवार रात बच्चों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी। देर रात करीब 11 बजे जब नींद खुली तो पाया कि एक अज्ञात व्यक्ति कमरे से भाग रहा है। कमरे में अनजान व्यक्ति को देखकर सीमा ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर की आवाज सुनते ही अज्ञात व्यक्ति खिड़की के रास्ते बाहर खेतों की ओर भाग गया। इसी बीच आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घर पहुंचे और देखा कि शातिरों ने कमरे की खिड़की पूरी तरह से उखाड़ कर बाहर फेंक दी थी और अलमारी खुली हुई थी। जांच पड़ताल करने पर पाया कि अलमारी के अंदर रखे कीमती गहने और 15 हजार रुपये की नकदी सहित एक मोबाइल, 50 हजार से अधिक सोने-चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए हैं। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीमा देवी के बयान दर्ज किए। उधर, बंगाणा के कार्यकारी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मंडयाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed