{"_id":"572de25b4f1c1b71275cd974","slug":"student-died-in-road-accident-in-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब में दो बाइकों में टक्कर, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंब में दो बाइकों में टक्कर, छात्र की मौत
अमर उजाला,अंब (ऊना)।
Updated Sat, 07 May 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब में दो बाइकों की टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि, हादसे में दो अन्य युवक बाल-बाल बच गए। शनिवार सुबह ऊना-अंब मार्ग पर लोअर अंदौरा निवासी युवक अपने साथी के साथ बाइक पर गैस एजेंसी को जा रहा था। स्थानीय पेट्रोल पंप के निकट एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल युवक अमित कुमार पुत्र विजय को 108 नंबर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक अंब कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। दुर्घटना में उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार विशाल गुप्ता निवासी अंब को दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अंब ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर जाकर बाइकों को कब्जे में ले लिया है। अंब थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन