फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   snakesh bites three

जहरीले सांपों ने तीन को डसा

Sat, 13 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ऊना
अमर उजाला ऊना Updated Sat, 13 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिला के अलग-अलग स्थानों में तीन लोगों को जहरीले सांपों ने डस लिया है। पीड़ितों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ितों की पहचान बंगाणा के डोहगी निवासी रमेश चंद (57), तनोह निवासी लालचंद (60) और ऊना मुख्यालय के समीप कोटला निवासी प्रेम शंकर (25) के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए परिजनों की मदद से ऊना अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तनोह निवासी रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक की सहायता लें। झाड़-फूंक के चक्करों में न पड़ें। गौर रहे कि जिला में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो रही है जो कि चिंताजनक है। औसतन अस्पताल में प्रति दिन दो से तीन लोग सर्पदंश के चलते पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed