{"_id":"57014a574f1c1b1921c810e2","slug":"sketch-released-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड मामले में आरोपी का स्केच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड मामले में आरोपी का स्केच जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
अारोपी का स्केच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी कश्मीर की हत्या मामले में गगरेट पुलिस ने सोमवार को एक संदिग्ध आरोपी का स्केच जारी किया है। हत्या मामले में पुलिस को अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कई पहलुओं पर काम रही है।
विज्ञापन
उधर, मृतक कश्मीर के परिजनों ने इस हत्याकांड की गुत्थी न सुलझने के चलते रविवार को चक्का जाम की धमकी दी थी, लेकिन रविवार को एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मृतक के परिजनों को इस मामले को हर हालत में सुलझा लेने का भरोसा दिलाने पर परिजनों तथा गांववासियों ने चक्का जाम का कार्यक्रम टाल दिया। उधर, डीएसपी अजय राणा का कहना है कि हत्या मामले को लेकर पुलिस ने एक आरोपी का स्केच तैयार किया है। उन्होंने जनता से स्केच में दिखाई देने वाले व्यक्ति के बारे मेेें सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन