{"_id":"57f289f84f1c1b923226f98a","slug":"shopkeepers-vagitable-sealed-for-not-displaying-rate-lists","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट लिस्ट न लगाने पर जिला में 938 किलो सब्जी जब्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेट लिस्ट न लगाने पर जिला में 938 किलो सब्जी जब्त
ब्यूरो/ऊना/दौलतपुर चौक (ऊना)
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग का सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ छापामारी अभियान जारी है। सोमवार को जिला के पांचों ब्लॉकों में लगभग तीन दर्जन से अधिक सब्जी की दुकानों और ढाबों में दबिश दी। दुकानों से लगभग 19,970 रुपये मूल्य की करीब 938 क्विंटल सब्जी जब्त की गई।
विज्ञापन
विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने जिलाभर में लगभग 35 से अधिक दुकानों में दबिश दी। नंप दौलतपुर चौक के बाजार में सोमवार शाम को खाद्य आपूर्ति विभाग ने अचानक आधा दर्जन चाय और सब्जी की दुकानों पर छापा मारा। छापामारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, आरक्षी धर्मपाल की टीम ने की। विभाग ने रेट लिस्ट न लगी होने की वजह से सब्जियों को जब्त किया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत ने बताया कि दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सब्जी एवं फल विक्रेता अपनी अपनी दुकान पर रेट लिस्ट लगाकर ही सब्जी अथवा फल बेचें, नहीं तो विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन