{"_id":"58b45d8f4f1c1bbf56831c84","slug":"sculten-found-in-vacant-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पेयजल टैंक में मिला मिला कंकाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली पेयजल टैंक में मिला मिला कंकाल
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर नगर पंचायत में बने पानी के एक टैंक से कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए धर्मशाला स्थित फोरेंसिक लैब भेज दिया है। कंकाल की हालत काफी खराब हो चुकी है। इससे यह भी पता लगाना बेहद मुश्किल हो रहा है कि यह नर कंकाल है या बंदर आदि किसी पशु का कंकाल है। जानकारी के मुताबिक दौलतपुर चौक नगर पंचायत में लोगों को पेयजल सप्लाई के लिए तीन टैंक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें से दो टैंकों से लोगों को पानी की सप्लाई दी जाती है। जबकि, तीसरे टैंक को सिर्फ जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते यह टैंक अक्सर खाली ही रखा जाता है। अब आईपीएच विभाग ने एक टैंक की मरम्मत के चलते बंद पड़े टैंक को सप्लाई के लिए इस्तेमाल में लाने के लिए उसकी साफ-सफाई शुरू करवा दी। इसी दौरान सफाई करने वाले कर्मचारियों को टैंक में उक्त कंकाल मिला।
विज्ञापन
उन्होंने मामले के संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर ही है। कंकाल को जांच के लिए धर्मशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन