{"_id":"581498924f1c1b900dbc21b7","slug":"scooter-hited-with-divider-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराया स्कूटर, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराया स्कूटर, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
क्षेत्र के गांव चताड़ा में एक स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में स्कूटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक देवराज निवासी बढेड़ा शनिवार सुबह स्कूटर पर मैहतपुर से ऊना की ओर जा रहा था। चताड़ा के समीप स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में घायल को स्थानीय लोगों और 108 की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।