{"_id":"5925cdbd4f1c1b675d5359d8","slug":"rape-accuseds-bus-driver-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी बस चालक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का आरोपी बस चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 24 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला के साथ दुराचार करने के आरोपी बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि पीड़ित महिला की डिलीवरी के समय बीते रोज ऊना अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस बच्चे व आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाने जा रही है। ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि विधवा महिला के साथ दुराचार कर गर्भवती करने वाला आरोपी उक्त बस चालक ही है।
विज्ञापन
पिछले कल क्षेत्र की एक 36 वर्षीय गर्भवती विधवा महिला ने ऊना के निजी बस चालक के खिलाफ चिंतपूर्णी थाना में मामला दर्ज करवाया था कि उक्त चालक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया जिससे वह गर्भवती हो गई और अब व्यक्ति शादी से इनकार कर रहा है। पीड़ित महिला पहले से तीन बच्चों की मां है।
विज्ञापन
महिला ने मंगलवार शाम को गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म दिया जो मृत पाया गया। पुलिस इस मामले में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन