फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   quarrel between two groups

दो गुटों में खूनी संघर्ष, सात घायल

Sat, 03 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 03 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
quarrel between two groups
fight

जिले के गांव पंडोगा में दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंडोगा में शुक्रवार रात को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान जमकर लात घूंसे और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल हुआ। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में पंडोगा निवासी दीपक, नीरज, दिनेश, संतोष, संजीव, नमित और जितेंद्र शामिल हैं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत करवाया गया। जबकि, घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों के ब्यान कलमबद्ध करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि, घायलों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट पुरानी रंजिश के चलते हुई है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले को लेकर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed