{"_id":"57efc25a4f1c1bce4b574607","slug":"quarrel-between-devotees-at-chintpurni","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में बीच बाजार में भिड़े श्रद्धालु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंतपूर्णी में बीच बाजार में भिड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं/चिंतपूर्णी
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
demo
चिंतपूर्णी में रविवार दोपहर के समय मंदिर रोड पर बीच बाजार में किसी बात को लेकर एक ही परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। इससे सड़क पर जा रहे श्रद्धालुओं ने भी परिवार के सदस्यों की बहसबाजी और हाथापाई का नजारा खूब देखा।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों को आपस में यूं झगड़ता देख एक बुजुर्ग बेहोश हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक जब पंजाब के कुछ श्रद्धालु परिवार के साथ मेन बाजार में मंदिर रोड पर जा रहे थे तो किसी बात को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों में आपसी कहासुनी हो गई, जो हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों को लड़ता देखकर साथ आया एक बुजुर्ग बेहोश हो गया, जिसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ऐसी घटना की सूचना मिली थी लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन