{"_id":"57279bf14f1c1bc17b5cda90","slug":"punjab-roadways-bus-bound","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ ने जब्त की पंजाब रोडवेज की बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीओ ने जब्त की पंजाब रोडवेज की बस
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 02 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जब्त की गई बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ ओंकार सिंह ने अपनी टीम के साथ सोमवार को ऊना में नाकेबंदी के दौरान बिना दस्तावेजों के चल रही पंजाब रोडवेज की एक बस को बांड कर लिया है। आरटीओ ने लगभग 100 छोटे-बड़े वाहनों की चैकिंग की। जिनमें से डेढ दर्जन वाहनों के चालान किए गए तथा एक पंजाब रोडवेज की बस जब्त की गई। आरटीओ के नाकेबंदी की सूचना मिलते ही नाके के आस-पास सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन
आरटीओ ओंकार सिंह ने बताया कि सोमवार को पीरनिगाह रोड व पंडोगा सहित अन्य जगहों पर नाकेबंदी के दौरान लगभग 100 छोटे बड़े वाहनों की चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज पूरे न होने व परमिट न होने पर लगभग डेढ दर्जन वाहनों के चालान किए गए। आरटीओ ने बताया कि चैंकिग के दौरान पंजाब रोडवेज की बस शाहतालाई से जालंधर जा रही थी। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान बस के दस्तावेज न होने के कारण बस को जब्त किया है। आरटीओ ओंकार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन