फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   police team found 15 illegale kher wood nug from tempo

टैंपो से पकड़े खैर की लकड़ी के 15 मोछे

Mon, 12 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना। Updated Mon, 12 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
police team found 15 illegale kher wood nug from tempo
Punjab Police in Roorkee - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन


लठियाणी (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तनोह में गत रात एसआईयू पुलिस टीम ने एक टैंपो से खैर के 15 मोछे पकड़े हैं। अवैध खैर की लकड़ी का मामला पकड़े जाने से वन विभाग चौकस हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों ब्यास देव कोटला तथा गौरव कुमार तनोह को गिरफ्तार करके खैर की लकड़ी को टैंपो समेत कब्जे में लिया गया है।

वन विभाग व पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करने में जुट गई है कि खैर की लकड़ी कहां से काट कर लाई गई है। इस घटना से अवैध खैर तस्करों के होश उड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को शाम के समय पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सड़क किनारे खड़े एक टैंपो की तलाशी लेने पर टैंपो से 15 मोछे अवैध लकड़ी खैर के बरामद किए हैं।
विज्ञापन


 एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक गौरव कुमार निवासी गांव तुरेटा तहसील बंगाणा व टैंपो में सवार अवैध लकड़ी के मालिक व्यास देव उर्फ अभी जस्सल निवासी कोटला खास तहसील बंगाणा के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को ऊना कोर्ट में पेश किया गया जहां पर कोर्ट ने दोनों को 14 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed