{"_id":"5734913a4f1c1bb0039198c1","slug":"police-should-take-action-immediate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों लुटेरों को जल्द पकड़ा जाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों लुटेरों को जल्द पकड़ा जाए
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 12 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
अारोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली क्षेत्र के तहत सैंसोवाल में एक व्यापारी के साथ कार लूट मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने आवाज बुलंद की है। वीरवार को हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसपी अनुपम शर्मा से मिला।
विज्ञापन
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से कार लूटने और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महासचिव राकेश कैलाश, मेहर सिंह, हैप्पी कुमार, हरेंद्र सिंह, राकेश सैणी, राजेंद्र सैणी, भूपेंद्र कुमार, अमन ठाकुर, शाम लाल, विपिन कुमार, काकू, बहादुर सिंह, रूमेल सिंह, दीवान चंद, भूपेश कुमार, दिनेश चौधरी, जोगिंद्र, अश्वनी कुमार, मोहन लाल, साहिल कुमार, रवि, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि छह मई की रात को देवेंद्र निवासी सैंसोवाल ऊना से वापस घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले अज्ञात युवकों ने गाड़ी रोककर देवेंद्र से मारपीट की और कार लेकर फरार हो गए। पांच दिन बीत जाने के बावजूद न तो गाड़ी का पता चल पाया है और न ही लुटरों का पता लग पाया है। सोमेश शर्मा ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए थाना तलब किया गया था, लेकिन युवकों से कोई सफलता हाथ न लग पाई। सोमेश ने जल्द लुटेरों को गिरफ्तार करने और कार तलाशने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन