{"_id":"573da99b4f1c1b9857ac7243","slug":"poision-swallowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Thu, 19 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
क्षेत्र के बालीवाल में 21 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बालीवाल निवासी यशवीर सिंह ने देर रात अचानक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने 108 की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। हालांकि, अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, हरोली थाना के डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन