{"_id":"570bdf704f1c1b9e454a6b26","slug":"poision-swallowed-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जनकौर निवासी लक्ष्मण दास के रूप में की गई है। गोंदपुर जयचंद में मृतक का ससुराल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है।
विज्ञापन
शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण दास का अपने ससुरालियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने जहरीले पदार्थ का सेवन का लिया। मामले की भनक लगते ही ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन