फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   piligrmage died in road accident

सड़क हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत, एक घायल

Tue, 04 Apr 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना। Updated Tue, 04 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय गांव बसोली में सड़क हादसे में एक श्रद्धालु महिला की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की पहचान कृष्णा देवी (42) निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जालंधर से श्रद्धालुओं का जत्था कैंटर में सवार होकर पीरनिगाह माथा टेकने जा रहा था। सोमवार देर रात जब बसोली के समीप पहुंचे तो चढ़ाई चढ़ते समय अचानक कैंटर अनियंत्रित हो गया और लुढ़कने लगा। जिस पर कैंटर में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए श्रद्धालुओं ने कैंटर से छलांग लगा दी। इसी बीच कृष्णा देवी ने भी छलांग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य श्रद्धालु चरणजीत (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed