{"_id":"59134daf4f1c1bb737852840","slug":"person-thret-girl-no-unblock-number-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात नंबर ब्लॉक करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात नंबर ब्लॉक करने पर दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Wed, 10 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले अज्ञात नंबर को ब्लॉक करने पर युवती को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस थाना ऊना के तहत एक गांव की युवती ने आपबीती पहले परिजनों को सुनाई फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को ट्रेस करने में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से अश्लील मैसेज आ रहे थे। पहले दिन उसने मामले को नजरअंदाज कर दिया तो दूसरे दिन भी मैसेज आने लगे। इस पर उसने नंबर को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
नंबर ब्लॉक करने से बौखलाए आरोपी ने फोन कर उसे व्हाट्सएप पर नंबर को अन ब्लॉक करने को दबाव डाला। जब उसने मना कर दिया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना से सहमी युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
युवती बुधवार को अपने परिजनों संग ऊना थाना पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहा है।