{"_id":"57a5dfec4f1c1b393a2b9e92","slug":"people-are-affraid-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक के बाद एक चोरी की वारदात से दहशत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक के बाद एक चोरी की वारदात से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। हालत ऐसी है कि जिले भर में लोगों की संपत्तियां किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं हैं। आलम यह है कि लोगों को निशाना बनाने के लिए शातिर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। एक ओर घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सेंधमारी का खेल चल रहा है तो वहीं, दूसरी ओर स्नेचिंग, लूट और ठगी के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। इससे लोगों के दिन का चैन और रातों की नींदें भी उड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
अब तक जिले भर में रिहायशी घरों में हुई चोरी की वारदातों में चोरों का एक जैसा तरीका रहा है। सभी वारदातों में चोरों ने खिड़कियों की ग्रिलें तोड़ कर ही वारदातों को अंजाम दिया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि जिले में कोई बड़ा चोर गिरोह सक्रिय है, जो योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई हैं। दो सप्ताह के दौरान ही चोरियों के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, ठगी के भी दो मामलों में लाखों ठगे जाने की सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते टक्का रोड स्थित लोअर अरनियाला में 28 जुलाई की रात हरभजन सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर घर से 40 ग्राम सोना सहित 40 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। इसके बाद 31 जुलाई को मलाहत में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। बीती रात चोरों ने ओअर अरनियाला में पटवारी के घर सेंधमारी कर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर गए। जिले के बुद्धिजीवियों राजेंद्र शर्मा, तरसेम शर्मा, रामपाल, अजय शर्मा आदि का कहना है कि पुलिस तंत्र को मजबूत किया जाना चाहिए, जिससे जिला वासियों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन