{"_id":"577bbd664f1c1b6c117fa885","slug":"ornaments-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव जनकौर में शातिरों ने एक रिहायशी मकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शातिर चोर घर से 15 तोले सोने के आभूषणों सहित अन्य सामान पर भी हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए है। क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही चोरी की वारदातों से लोग डर के साए में जी रहे हैं। शातिर ग्रिल तोड़ कमरे में घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जनकौर निवासी बलदेव चंद ने बताया कि सोमवार रात को परिवार के सभी सदस्य कमरे में सोए हुए थे। मंगलवार सुबह जब नींद खुली तो पाया कि साथ के कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और अलमारी भी खुली पड़ी थी। अलमारी के अंदर रखे करीब 15 तोले सोने के आभूषण पड़े थे, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बलदेव चंद ने बताया कि शातिर कमरे में लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। देर रात हुई चोरी की वारदात से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन