{"_id":"56ee968b4f1c1b7934f14d6d","slug":"one-run-away-after-snatching-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश युवती से पर्स छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश युवती से पर्स छीनकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 20 Mar 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के वार्ड नंबर दस में दो नकाबपोश युवक राहगीर युवती का पर्स छीनकर फरार हो गए। जब तक युवती कुछ समझती, तब तक बाइक पर सवार शातिर काफी दूर निकल चुके थे। शनिवार देर शाम हुई वारदात से शहर में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक शातिरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पर्स में युवती के कुछ जरूरी दस्तावेज, कीमती मोबाइल सहित अन्य नकदी भी थी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंदु निवासी रामपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ऊना शहर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करती हैं। शनिवार शाम काम से वापस घर लौट रही थीं कि वार्ड नंबर दस में पहुंचने पर दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने अचानक झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन दोनों शातिर युवक शहर के बीचों-बीच होते हुए मौके से रफू चक्कर होने में कामयाब हो गए। युवती ने बताया कि पर्स में कुछ जरूरी दस्तावेजों सहित मोबाइल और कुछ नकदी भी रखी हुई थी। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन