{"_id":"57487cab4f1c1b607269150b","slug":"one-more-arrested-in-moilstation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ मामले में एक और गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 27 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि, मामले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। मामले के तीन आरोपियों में से एक की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी थी, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि उपमंडल अंब के तहत पड़ते एक गांव की युवती ने आरोप लगाया था कि वह स्थानीय बाजार में खरीदारी के लिए गई थी और वापस लौटते वक्त क्षेत्र एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। जबकि, उस वक्त दो अन्य युवक भी उसके साथ थे। युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास भी किया। युवती के मुताबिक उक्त युवक पिछले पांच-छह महीने से उसका पीछा कर रहा था और उसकी बात न मानने पर उसके
विज्ञापन
घर को आग लगा देने की धमकी तक देता रहता था। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि, इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसे अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन