{"_id":"5730cb7d4f1c1b0b0a919c04","slug":"one-man-dead-while-he-was-in-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Mon, 09 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के लोअर अंदौरा में खेतों में काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत लोअर अंदौरा में सोमवार सुबह के करीब 12 बजे गुरभाग सिंह (40) निवासी लोअर अंदौरा अपने घर के पीछे खेत में काम कर रहा था कि अचानक गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
उसके पास ही काम कर रहे पड़ोसी युवक की नजर उस पर पड़ी और उसने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन सिविल अस्पताल अंब पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गुरभाग सिंह हलवाई का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। इस संबंध में अंब के थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है।
विज्ञापन