{"_id":"570bb0134f1c1b943b4a6ac4","slug":"one-injured-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 11 Apr 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के बरनोह में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे में बाइक चालक की टांग फ्रेक्चर हो गई है और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान पंकज कुमार निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर निवासी पंकज कुमार रविवार देर शाम अपनी बाइक पर ऊना से हमीरपुर की ओर जा रहा था कि बरनोह के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजरफ्तार से उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। पंकज अपनी बाइक समेत आगे चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गया और उसकी टांग फ्रेक्चर हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल पंकज को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां तैनात चिकित्सक ने घायल पंकज की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन