फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one died and two injured in car-bus accident

कार-बस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

Sat, 10 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना। Updated Sat, 10 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
one died and two injured in car-bus accident
सड़क हादसे में इंटरनेशनल वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की मौत

विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत बसाल गांव में पेश आए दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में कार सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिनको 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान विनोद निवासी ललड़ी के रूप में हुई है। कार व बस के बीच हुई टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक ने हादसे के तुरंत बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार विनोद कुमार अपने मित्र दीपक कुमार (28) निवासी पंजावर व मनप्रीत (23) निवासी मोहाली, चंडीगढ़ के साथ कार में सवार होकर अंब से ऊना की ओर आ रहा था। बसाल पहुंचने पर सामने से आ रही एचआरटीसी बस के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दोनों युवकों को 108 रोगी वाहन की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। कार में चार युवक सवार थे, इनमें से एक युवक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया है।
--

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed