{"_id":"589b53324f1c1b8a5237a733","slug":"one-captured-police-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाला तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने वाला तीसरा आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्कड़ कॉलोनी में नाकेबंदी के दौरान पुलिस की एसआईयू टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान पंकज निवासी ग्रीन एवेन्यू रक्कड़ कॉलोनी ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने इससे पहले सुमित कुमार निवासी भड़ोलियां व अजय कुमार निवासी बरनोह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
गौर रहे कि सोमवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंगल की ओर से आ रही एक चंडीगढ़ नंबर की कार में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। इसी को लेकर एसआईयू की टीम ने रक्कड़ कॉलोनी के समीप नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गए। हादसे में नाके पर तैनात एसआईयू इंचार्ज अंकुश डोगरा व एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद आरोपी युवक कार सहित मौका से फरार हो गए थे। जिन्हें बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह सुमित व अजय कुमार को काबू कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी पंकज को पुलिस ने देर रात हमीरपुर के नादौन से हिरासत में लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।