फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   leopard not found after 20 days

20 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर तेंदुआ

Mon, 12 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना। Updated Mon, 12 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
leopard not found after 20 days
leopard

नंगल। बीते माह बीबीएमबी की रिहायशी कालोनी के एक घर में बनी क्यारी में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में आज 20 दिन बीत जाने के बावजूद भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि वन विभाग के कर्मियों द्वारा उक्त तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां रात के समय पिंजरे लगाए गए हैं वहीं नाइट विजन कैमरों की मदद भी ली जा रही, लेकिन हालात यह है कि यहां रात की सैर करने वाले लोगों ने अपनी रात की सैर बंद कर दी है और रात का अंधेरा होते ही नंगल-अस्पताल मार्ग सुनसान हो जाता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले दिनों रात को एक युवक ने सरकारी कालोनी डीएस डबल ई ब्लॉक में भी इस तेंदुए को देखा और इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी। इससे पहले सरकारी सीसे स्कूल के एक शिक्षक ने भी तेंदुए को मात्र 10 मीटर की दूरी से देखने की जानकारी दी। शहरवासियों व सोशल मीडिया की बातों पर यकीन करें तो उक्त तेंदुआ क्षेत्र के कई कुत्तों के अलावा एक गाय को अपना निवाला बना चुका है। हालांकि वन विभाग के कर्मी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।
विज्ञापन


 वर्ष 2013 में एनएफएल इकाई में भी तेंदुआ घुस आया था जिसे कड़ी मेहनत के उपरांत वन विभाग द्वारा 16 दिसंबर 2013 को पकड़ लिया था। उधर, रेंज अधिकारी सुरजीत सिंह का कहना है कि विभाग के गार्ड व बीबीएमबी अग्रिशमन विभाग के कर्मी बीते कई दिनों से सर्च अभियान चलाये हुए हैं और रात के समय नाइट विजन कैमरों के साथ गश्त की जा रही है। इसी प्रयास में पिंजरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों से भी अपील की है कि अगर कहीं उक्त जानवर नजर आए या उसके पैरों के निशान दिखें तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग के कर्मियों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed