{"_id":"5730cc1c4f1c1b0b0a919c43","slug":"laptop-bond-in-gangrape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामले में आरोपी का लैपटॉप जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप मामले में आरोपी का लैपटॉप जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 09 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप और उसका एमएमएस बनाने के मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक आरोपी का लैपटॉप कब्जे में ले लिया है। पुलिस को संदेह है कि लैपटॉप में इस मामले से जुड़े और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में युवती की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुछ दिन पहले ही उक्त एमएमएस वायरल हुआ था, जिसके बाद इस कांड का खुलासा हुआ। इस सिलसिले में पीड़िता ने बंगाणा थाने में शिकायत लिखवाई थी। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लड़की को एक युवक ने मिलने के लिए बंगाणा बुलाया था। बंगाणा में लड़की की मुलाकात अन्य तीन युवकों से हुई, जिनमें से एक ने खुद को पशु डिस्पेंसरी का हेल्पर बताया था। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे बाइक पर किसी जगह ले गए। जहां उसके साथ चारों ने जबरन गैंगरेप किया और एमएमएस बनाया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों में से एक का लैपटॉप कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन