फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   lady died with electiric shock

घास काटने की मशीन से महिला को लगा करंट, मौत

Thu, 18 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हरोली (ऊना)
ब्यूरो, अमर उजाला, हरोली (ऊना) Updated Thu, 18 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शांति देवी पत्नी किशोरी लाल निवासी कांगड़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह शांति देवी रोजाना की तरह पशुशाला में मशीन से घास काटने लगी। इसी दौरान मशीन में करंट आने से शांति देवी बुरी तरह से झुलस गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर भागे। महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, हरोली डीएसपी अमित शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed