{"_id":"57e3ccc74f1c1bb770a83093","slug":"injured-women-found-in-at-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिली महिला
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
railway track
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब के ठठल में रेलवे ट्रैक के पास एक प्रवासी महिला खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिली है। लोगों ने इसे नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
महिला के सिर और बाजू पर गंभीर चोटें लगी हैं। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कैसे घायल हुई है? कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई है। उधर, रेलवे पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह कुछ लोग ठठल गांव में रेलवे ट्रैक से होकर जा रहे थे कि उन्होंने एक महिला को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की और महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। लोगों से पूछताछ के दौरान महिला की पहचान अनिता निवासी यूपी के रूप में हुई है, जो ठठल में अपने भाई के साथ दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है। अंब पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन ऊना अस्पताल में दाखिल महिला के पास पहुंचे। ऊना अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रेलवे चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने बताया कि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन