{"_id":"58fca1a24f1c1bee488b4df2","slug":"injured-in-bike-accident-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के रक्कड़ स्थित शनिदेव मंदिर के पास तेजरफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में युवक को सिर में चोटें आई हैं। युवक को लहूलुहान हालत में लोगों की सहायता से ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अभिनव कपिला निवासी वार्ड नंबर दो ऊना ने सदर थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह शनिवार को रात के समय रक्कड़ स्थित शनिदेव मंदिर में माथा टेक कर घर वापस आ रहा था। इस दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े तक्षू सिंधवानी निवासी प्रेम नगर ऊना को सामने से आ रहे एक तेजरफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को सिर में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन