फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   High speed car kills one at Una

तेज रफ्तार कार ने कुचला राहगीर, मौत

Sun, 06 Dec 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, हरोली, पंजावर
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, हरोली, पंजावर Updated Sun, 06 Dec 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
High speed car kills one at Una

क्षेत्र के घालूवाल चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। उन्हें घायलावस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान संतोष महतो पुत्र तीर्थ निवासी बिहार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चताड़ा निवासी मुनीष शुक्रवार रात को अपने दोस्त परमजीत के साथ कार मेें सवार होकर होशियारपुर की ओर से ऊना जा रहा था कि घालूवाल के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े संतोष महतो को जबरदस्त टक्कर दे मारी।
विज्ञापन


इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे में संतोष की टांग कटकर अलग हो गई। वहीं, कार में सवार दो युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घालुवाल चौक पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। घायलों को फौरन 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में बुरी तरह से घायल संतोष की पीजीआई जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed