{"_id":"574dc8a84f1c1bf551109a05","slug":"hanging-women-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 31 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
हरोली विस के गांव दुलैहड़ में एक 29 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान संतोष कुमारी पत्नी राम सिंह निवासी चब्बी चिरड़ पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। महिला ने आत्महत्या किन कारणों से की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला अपने पति व बच्चों के साथ काफी समय से दुलैहड़ में किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पालमपुर कांगड़ा निवासी संतोष कुमारी सोमवार देर रात खाना खाकर बाहर बरामदे में सो गई। जबकि उसका पति राम सिंह व बच्चे अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात राम सिंह कमरे से बाहर निकला तो देखा बाहर से दरवाजा बंद था और उसकी पत्नी पंखे से झूल रही है। राम सिंह ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
महिला अपने पीछे पति व दो बच्चों को छोड़ गई है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने आत्महत्या किन कारणों से की इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन