फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fraud on phasebook

फेसबुक पर दोस्ती, महिला से ठगे लाखों

Sat, 03 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 03 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
fraud on phasebook

शहर की एक महिला से नौ लाख 15 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सोशल मीडिया से भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर मुंबई के एक युवक के साथ हुई। काफी दिनों तक बातचीत के बाद युवक ने मुझे काफी मात्रा में दोस्ती में डॉलर देने की बात कही। इस पर महिला ने अपना पता सहित अन्य जानकारियां युवक को दे दी। 21 नवंबर को युवक ने फेसबुक पर चैटिंग में कहा कि डॉलर्स को कोरियर से भेजा जाएगा, जिसके लिए करीब एक लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


युवक की बातों में आते हुए महिला ने युवक द्वारा भेजे गए अकाउंट नंबर में एक लाख रुपये जमा करवा दिए। 22 नवंबर को युवक का पुन: मैसेज आया कि टैक्स से बचने के लिए इसमें 2 लाख रुपये की ओर जरूरत है, जिस पर महिला ने 2 लाख रुपये उसी दिन जमा करवा दिए। 24 नवंबर को फेसबुक फ्रेंड का संदेश आया कि आपके डॉलरों पर आयकर विभाग की नजर पड़ गई है। अत: आप डॉलर पाने के लिए 6 लाख 15 हजार रुपये जमा करवा दें, जिससे जल्द से डॉलर आप तक पहुंच सकें। इस पर महिला ने बिना परिजनों को सूचित किए 6 लाख 15 हजार रुपये भी जमा करवा दिए। दो दिन बाद 26 नवंबर को युवक का फिर से मैसेज आया कि डॉलरों का वजन अधिक है, अत: इस अकाउंट में 4 लाख रुपये और डलवा दें। इस पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। शनिवार को महिला ने पुलिस थाना ऊना पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed