फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fraud case in una

महिला समेत दो लोगों से लाखों की ठगी

Tue, 09 May 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना। Updated Tue, 09 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
fraud case in una
FRAUD SHIMLA - फोटो : demo pic

जिला में पेश आए दो अलग-अलग ठगी के मामलों में एक ही ठग गिरोह ने महिला एवं व्यक्ति को लाखों की ठगी का शिकार बनाया है। मामले जिला ऊना मुख्यालय के लालसिंगी व मवा सिंधिया से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


पीड़ित पक्षों ने मामलों को लेकर एसपी अनुपम शर्मा को शिकायत सौंपकर जतिंद्र सिंह निवासी रक्कड़ व उसके साथियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि आरोपी से अपने पैसे मांगे, तो वह उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला मामला जिला के गांव मवा सिंधिया का है, जहां नरेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 अप्रैल को अपना कर्ज उतारने के चलते सोने के गहने देने ऊना की तरफ आ रही थी, इतने में अचानक झलेड़ा में जितेंद्र सिंह निवासी रक्कड़ कालोनी उन्हें रास्ते में मिला। उस समय उनका एक रिश्तेदार भी साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार ने जितेंद्र को बताया कि उनकी आंटी बीमार है, इनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ है, यह अपने सोने के दस तोले गहने देने जा रही है। लोगों के करीब दस-ग्यारह लाख रुपये वापस देने हैं। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रक्कड़ निवासी जितेंद्र ने कहा कि आप गहने मुझे दे दो, मैं आपको इसकी कीमत दे दूंगा और झांसे में आकर उन्होंने जितेंद्र सिंह को दस तोले गहने दे दिए।

लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वह रकम व गहने लेकर नहीं आया। उसका नंबर भी बंद पड़ा हुआ है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके गहनों में साढ़े तीन तोले का एक सेट, दो व डेढ़ तोले की दो चेन, दो तोले का कड़ा, एक जैंट्स अंगूठी एक तोले की शामिल हैं।

वहीं दूसरा मामला जिला मुख्यालय के साथ लगते लालसिंगी का है, जिसमें स्थानीय निवासी धर्मपाल पुत्र ईश्वर दास निवासी लालसिंगी ने एसपी को सौंपी शिकायत में कुलदीप सिंह और शुभम पर विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित धर्मपाल ने आरोप लगाया कि जितेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर की इंश्योरेंस करने के बहाने एवं धोखे से स्टैंप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए।


इसके बाद आरोपी जितेंद्र उनके घर आया और अपने निजी कार्य के लिए ट्रैक्टर को इस्तेमाल करने के लिए ले गया। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया। जब उससे ट्रैक्टर व ट्राली को वापस मांगा तो वह उनको जान से मारने की धमकी देने लगा। धर्मपाल ने जितेंद्र एवं उनके साथियों से उसकी परिवार की जान को खतरा बताया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने पीड़ित पक्षों की शिकायत पर फौरन थदर थाना प्रभारी विश्वास वालिया को जांच का जिम्मा सौंप कर आरोपी पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed