{"_id":"57ab2f274f1c1b3a1cee4f58","slug":"fraud-appointment-letter-to-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को मिला कृषि चैनल में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को मिला कृषि चैनल में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ऊना
Updated Wed, 10 Aug 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के कस्बा दौलतपुर चौक के एक गांव की युवती को हरियाणा के एक शहर में सरकारी कृषि चैनल में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र मिला है। बुधवार को युवती के पिता ने उक्त पत्र को लेकर डीसी दरबार में दस्तक दी और इसकी सत्यता पर सवाल उठाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो युक्त दूरदर्शन के लेटर पैड पर अंकित उक्त पत्र में युवती को साढ़े तीन लाख रुपये सालाना वेतन देने की बात कही गई है। वहीं, दूरदर्शन की ओर से जारी किए गए उक्त पत्र में केंद्रीय कृषि मंत्रालय की मोहर लगाई गई है। युवती को उक्त पत्र के साथ एक खाली फार्म भी भेजा गया है। इसमें उसे अपनी फोटो के साथ तमाम जानकारी भरने को कहा गया है। फार्म को साढ़े 11 हजार रुपये की फीस के साथ वापस भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्रालय के नाम से जारी उक्त पत्र में हरियाणा के एक शहर का पता दिया गया है। जबकि संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी जमा दो तक पढ़ी है। न तो उसने ऐसी किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है और न ही कोई परीक्षा दी है। ऐसे में इस नियुक्ति पत्र की सत्यता संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऐसे ही अनेकों पत्र कई बेरोजगारों को अलग-अलग विभागों में नियुक्तियों के लिए विभिन्न मंत्रालयों के फर्जी लेटर पैड पर मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों भी सामने आया था।
उधर, डीसी यूनुस ने कहा कि ऐसे पत्र मिलने पर उनकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें। बिना आवेदन और बिना परीक्षा उत्तीर्ण किए किसी को भी सरकारी नौकरी का कोई प्रावधान नहीं है। ऐस पत्र मिलने पर सचेत रहें।