फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   four people injured in road accident

सड़क हादसों में दंपति सहित चार घायल

Mon, 09 May 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 09 May 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
four people  injured in road accident
accident - फोटो : graphic
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। यहां से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहला सड़क हादसा रविवार देर शाम ऊना-मैहतपुर एक्सप्रेस हाइवे पर पेश आया। इसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार नितिन (25) और साहिल (21) निवासी मलाहत जख्मी घायल हो गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां से घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, दूसरे सड़क हादसे में सोमवार को ऊना-नंगल सड़क पर डीएवी स्कूल के
विज्ञापन

समीप डिवाइडर से कार टकराने से कार में सवार दंपति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सुखदेव और उनकी पत्नी पलजीत कौर चंडीगढ़ से कार में ऊना की ओर आ रहे थे कि रास्ते में अचानक कार के आगे कुत्ता आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सुखदेव और पलजीत कौर को गंभीर चोटें पहुंचीं। उधर, यातायात प्रभारी कुलदीप पटियाल ने कहा कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed