{"_id":"58247a3e4f1c1bf77eb3a245","slug":"former-pradhan-injured-in-fighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष में सिंगा के पूर्व प्रधान लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी संघर्ष में सिंगा के पूर्व प्रधान लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली उपमंडल के सिंगा में दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में तेजधार हथियारों के वार से सिंगा पंचायत के पूर्व प्रधान जसविंद्र सिंह बिंदु सहित चार लोग घायल हो गए हैं। पूर्व प्रधान को लहूलुहान हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। इनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पूरा मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सिंगा के पूर्व प्रधान जसविंद्र सिंह बिंदु और सिंगा के ही बिक्र कुमार के गुटों में वीरवार को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। वारदात में तेजधार हथियारों का भी जमकर इस्तेमाल किया गया। इसमें पूर्व प्रधान बिंदु, उनके भाई जसवीर सिंह और दूसरे गुट से बिक्र कुमार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिंदु के सिर पर तेजधार हथियार से दो वार किए गए हैं, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर से बिक्र कुमार ने भी बिंदु गुट पर तेजधार हथियारों से वार कर उन्हें घायल करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को ऊना अस्पताल में दाखिल किया गया है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी पूर्व प्रधान की हालत गंभीर होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बहरहाल, पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन