{"_id":"58bc47d84f1c1b5f01e7ea53","slug":"five-year-child-raped-in-una-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक पर मासूम से दुराचार का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक पर मासूम से दुराचार का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची एवं आरोपी युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम वह पशुशाला में काम करने के चली गई। बेटी अकेली घर पर रही। कुछ देर बाद जब वह कमरे में आई तो देखा कि पड़ोस का युवक जबरन बेटी के साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
कमरा खुलते ही युवक बाहर की ओर भाग गया और बेटी ने पूरी बात बताई। इस पर परिजन थाना पहुंचे और पड़ोसी युवक पर दुराचार का आरोप लगाते हुए शिकायत सौंप दी। पुलिस ने तुुरंत ही आरोपी युवक को काबू में कर लिया।
विज्ञापन
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 व 571 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।