{"_id":"578e52ae4f1c1b9032c4caa8","slug":"five-students-injured-in-school-van-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल वैन पलटी, पांच बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी स्कूल वैन पलटी, पांच बच्चे घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 19 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनोह गांव में एक निजी स्कूल की वैन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की वैन ऊना से बच्चों को लेकर समूर की ओर जा रही थी। बरनोह में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वैन में सवार पांच छात्रों को चोटें आई हैं। घटना के समय वैन में एक दर्जन छात्र मौजूद थे। घायल हुए बच्चों को फौरन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि समूर की ओर से आ रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन