{"_id":"5717c2d34f1c1b6d1c8b46bd","slug":"fire-in-animal-housebandary","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंबर में दो सगे भाइयों की पशुशालाएं जलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झंबर में दो सगे भाइयों की पशुशालाएं जलीं
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव झंबर में दो पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। इससे पीड़ितों को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बुधवार दोपहर को आग की घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच पर भीषण आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार झंबर निवासी दो सगे भाइयों चमन और रमेश की पशुशालाओं से बुधवार दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया।
ग्रामीणों ने आग पर बुझाने की कोशिश की। इसी बीच लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में कीमती इमारती लकड़ी, पशुचारा सहित अन्य सामान जलकर स्वाह हो गया। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी सवरण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।