फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire in animal housebandary

झंबर में दो सगे भाइयों की पशुशालाएं जलीं

Wed, 20 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 20 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव झंबर में दो पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। इससे पीड़ितों को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बुधवार दोपहर को आग की घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच पर भीषण आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार झंबर निवासी दो सगे भाइयों चमन और रमेश की पशुशालाओं से बुधवार दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग पर बुझाने की कोशिश की। इसी बीच लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में कीमती इमारती लकड़ी,  पशुचारा सहित अन्य सामान जलकर स्वाह हो गया। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी सवरण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed