फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fir registered

चौकीदार की पगार के फर्जीवाड़े मामले में एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला मैहतपुर (ऊना)।
अमर उजाला मैहतपुर (ऊना)। Updated Fri, 17 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
 जिला की लोअर देहलां ग्राम पंचायत में चौकीदार पगार मामले में कथित फर्जीवाड़े मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने इस कथित फर्जीवाड़े को लेकर एफआईआर दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है। एफआईआर का दर्ज होना इस बात को पुख्ता करता है कि इस मामले में पिछले कई सालों से गड़बड़झाला चला आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त पंचायत में पिछले कई सालों से एक व्यक्ति को फर्जी हस्ताक्षरों से किस प्रकार पगार का भुगतान होता रहा, यह जांच के बाद सामने आएगा। सूत्र बताते हैं कि इस फर्जीवाड़े में पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों से भी पूछताछ होगी। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में कई लोगों ने विभागीय जांच के दौरान दिए अपने बयानों में यह बात मानी है कि उक्त चौकीदार विदेश में हैं, उसे पंचायत घर में उन्होंने कभी नहीं देखा और न ही वह कभी ड्यूटी पर आया है। ऐसे में उसे पगार किस आधार पर जारी होती रही, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


लोअर देहलां ग्राम पंचायत के एक जागरूक नागरिक विनीत मेनन पम्मा ने आरटीआई के तहत इस बात का खुलासा किया था कि स्थानीय पंचायत में पिछले कई साल से चौकीदार को पगार दी जा रही है। जबकि, वह विदेश में नौकरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करे और जो भी सच्चाई है उसे लोगों के सामने लाया जाए। शिकायतकर्ता के मुताबिक पंचायत रिकार्ड में रसीदी टिकट पर विदेश में नौकरी कर रहे चौकीदार के फर्जी हस्ताक्षर करके उसे 31 दिसंबर 2015 तक करीब एक लाख पांच हजार आठ सौ रुपये की पगार का भुगतान किए जाने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय स्तर पर पंचायत निरीक्षक रविदत्त लट्ठ उक्त पंचायत में जांच कर चुके हैं। उन्होंने दो दर्जन के करीब लोगों के बयान कलमबद्ध किए थे।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि विभाग की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त मामले की संजीदगी से तफतीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed