{"_id":"5773ded04f1c1bc97379ca02","slug":"fir-has-been-lodged-in-site-haking-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइट हैकिंग मामले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइट हैकिंग मामले में एफआईआर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज कंपनी को हैक कर कंपनी के अकाउंट से 40 लाख रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुपम शर्मा ने डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। मामला दर्ज करते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की ओर से सौंपे गए दस्तावेजों को भी खंगाला है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस को रिचार्ज किए गए नंबरों की सूची सौंपी है। इसके अलावा संदिग्ध आईपी कोड भी मुहैया करवाया है। गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात शातिरों ने उक्त कंपनी की साइट और वॉलेट हैक कर लिया और अन्य मोबाइल नंबरों पर 40 लाख के रिचार्ज कर दिए। प्रभावित कंपनी का ऑनलाइन रिचार्ज का करोड़ों का कारोबार है। कंपनी की ओर से इस बाबत एसपी ऊना को शिकायत सौंपी गई थी। कंपनी प्रबंधन को इस ऑनलाइन हेराफेरी का पता तब चला जब 26 जून की सुबह कंपनी की वेबसाइट पर अनधिकृत आर्डर और ट्रांजेक्शन दर्शाई गई थी। संबंधित कंपनी का देश की कई सेल्युलर कंपनियों के साथ रिचार्ज को लेकर अनुबंध है। कंपनी ने हालांकि अपने स्तर पर इस फ्रॉड का पता करते हुए हरियाणा के एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 65, 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन